पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त
शाइन टुडे न्यूज
उत्तरप्रदेश/समदड़ी: राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष(राज्यमंत्री)एवं सिवाना पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल को आख़िल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उत्तरप्रदेश चुनाव में विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र खाग़ा (ज़िला फ़तेहपुर) का एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मेघवाल की सांगठनिक कार्यकुशलता को देखते हुए उनको ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी।पूर्व मंत्री मेघवाल इससे पहले भी बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,पंजाब आदि कई राज्यों में बतौर चुनाव पर्यवेक्षक कार्य कर चुके हैं।
इस बार कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले ऊ.प्र. चुनावों जहाँ स्वयं प्रियंका गांधी के देखरेख में चुनाव लड़ा जा रहा है इसे में देश भर से कांग्रेस के ज़मीनी नेताओ को विभिन्न विधानसभा सीटों का ज़िम्मा सौंपा गया है।मेघवाल को इस अहम ज़िम्मेदारी मिलने पर विधानसभा क्षेत्र सिवाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जताते हुए आलाकमान का आभार व्यक्त किया।
वहीं पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेतृत्व आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से कांग्रेस आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।