युवा रीड की हड्डी है युवाओं से समाज को बहुत अपेक्षा है: कुण्डल
रिपोर्ट: तगसिंह सिणेर
बाड़मेर: जय भवानी नवयुवक मंडल रावणा राजपूत युवा सभा बाड़मेर की बैठक मुख्य अतिथि युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल, नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री भाखरसिंह सोनड़ी, प्रदेश सह संगठन मंत्री तगसिंह सिणेर,महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान,श्यामसिंह रूपसी जैसलमेर, नगर उपाध्यक्ष गोरधनसिंह जहरीला, पार्षद जयमलसिंह परिहार, पार्षद निम्बसिंह देवड़ा के विशिष्ट आतिथ्य व रमेशसिंह दोहट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जय भवानी नवयुवक मंडल नगर युवा सभा की कार्यकारिणी की घोषणा नगर युवा अध्यक्ष रमेशसिंह दोहट द्वारा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल ने कहा कि युवा रीड की हड्डी है। युवाओं से समाज को बहुत अपेक्षा है।युवा सामाजिक कार्यक्रम में अपना योगदान दे। प्रदेश संगठन मंत्री भाखरसिंह सोनड़ी के कहा कि जिस तरह से जय भवानी नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहे है। जो काबिले तारीफ है। प्रदेश सह संगठन मंत्री तगसिंह सिणेर ने नगर सभा के पूर्व अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ के नक्शेकदम पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया। पार्षद जयमलसिंह परिहार ने युवाओं को राष्ट्रहित व समाजहित में खुलकर निसंकोच आगे आना चाहिए। नगर उपाध्यक्ष गोरधन सिंह जहरीला ने संगठन की रीतिनीति से अवगत करवाते हुए युवाओं को संस्कारित जीवन जीने की सिख दी। श्यामसिंह रूपसी ने युवाओं की जागृति को देखकर खुशी व्यक्त की। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। बैठक में भुर सिंह दोहट खीमसिंह चौहान, चतुरसिंह दोहट, अनिता चौहान, धर्मेंद्रसिंह मवड़ी, मदनसिंह कुशीप सरुप कवर प्रेम कवर अनीता चौहान मधु परिहार हाथी सिंह परमार भोम सिंह राठौड़ रमेश सिंह राणावत होतु सिंह देवत्त धन सिंह खींची हमीर सिंह परिहार सवाई सिंह भाटी कालू सिंह राठौड़ रणवीर सिंह भाटी जवसत सिंह राठौड़ बाबू सिंह चौहान उगम सिंह सोलंकी